Showing posts with label gk. Show all posts
Showing posts with label gk. Show all posts

Friday, April 28, 2017

General Knowledge - Question Answer


भारत में संचार सेवा
● विश्व में सबसे अधिक डाकघर किस देश में है— भारत
● भारत में लगभग कितने डाकघर हैं— 1.5 लाख
● भारत में कुल डाकघरों का कितने % ग्रामीण क्षेत्रों में हैं— 89%
● भारत में सार्वजनिक डाक सेवा कब प्रारम्भ हुई— 1837 ई.
● वर्तमान डाक विभाग की स्थापना कब की गई— अक्टूबर 1854 ई.
● भारत में प्रथम डाक टिकट किस गवर्नर जनरल के शासन में शुरू किया गया— लॉर्ड डलहौजी


Question Answer General Knowledge 

● भारत में पहला डाक टिकट कब मुद्रित हुआ— 1854 ई.
● डाकघर बचत योजना कब प्रारम्भ हुई— 1885 ई.
● भारत में डाक सूचकांक प्रणाली (पिन कोड प्रणाली) का शुभारम्भ कब हुआ— 1972 ई.
● भारत में स्पीड पोस्ट सेवा कब प्रारम्भ हुई— 1986 ई.
● भारत में टेलीकॉम मिशन की स्थापना कब की गई— 1 अप्रैल, 1986 ई.
● भारत में विदेश संचार निगम लि. की स्थापना कब हुई— 1988 ई.
● भारत में मनीऑर्डर सेवा का आरंभ कब हुआ— 14 जनवरी, 1995 ई.
● भारत में कितने पिन कोड जोन हैं— 9
● ग्रीन चैनल क्या है— स्थानीय पत्रों के लिए डाक सेवा
● डाक सूचंकाक में कुल कितनी संख्या होती है— 6
● भारत में S.T.D. सेवा कब प्रारम्भ हुई— 1960 ई.
● पहली S.T.D. सेवा किन दो नगरों के मध्य प्रारम्भ हुई— लखनऊ-कानपुर


Question Answer General Knowledge 


============
● दिल्ली में केंद्रीय सचिवालय के उत्तरी और दक्षिणी खंडों का वास्तुविद कौन था— एडवर्ड लुटियंस
● तत्कालीन उड़ीसा किस वर्ष बिहार से पृथक हुआ— 1936 ई.
● सैडलर आयोग का संबंध किससे था— शिक्षा से
● नागरिकों की सेवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली कब आंरभ हुई— 1853 ई.
● भारत में सर्वप्रथम किसके अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई— रेग्यूलेटिंग एक्ट 1773 ई.
● भारत में सर्वप्रथम किस स्थान पर सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई— कलकत्ता
● बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन थे— मदन मोहन मालवीय
● भारत में मुसलमानों की उच्च शिक्षा के लिए किसका योगदान सर्वाधिक है— सर सैय्ययद अहमद खाँ


Question Answer General Knowledge 

● ‘गोल्डेन थ्रेशहोल्ड’ नामक कविता संग्रह किसकी रचना है— सरोजनी नायडू
● माँटेग्यू-चेम्सफोर्ड की रिर्पाट किसका आधार बनी— भारत सरकार अधिनियम 1919
● कांग्रेस नेताओं में कौन-सा नेता कैबिनेट मिशन योजना के पक्ष में पूर्ण रूप से था— सरदार पटेल
● भारत में ब्रिटेन के सभी नियमों में सबसे कम समय कौन-सा नियम चला— 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट
● ‘सोम प्रकाश’ नामक समाचार पत्र किसने आरंभ किया— ईश्वर चंद्र विद्यासागर
● आर्य महिला सभा किसने की थी— पंडित रमाबाई
● ‘वीमेंस इंडिया एसोसिएशन’ की स्थापना कब व किसने की— 1917 ई., सदा शिव अय्यर ने
● सर्वप्रथम ‘प्रेस सेंसरशिप’ लागू किसने की— लॉर्ड वेलेजली
● किस एक्ट के अंतगर्त भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई— इंडियन कौंसिल एक्ट 1861


Question Answer General Knowledge 

● कांग्रेस का विभाजन गरमदल व नरमदल में कब हुआ— 1907 ई.
● आजाद हिंद फौज की स्थापना किसने की— रासबिहारी बोस
● भारत का विभाजन जब हुआ तो वायसराय कौन था— लॉर्ड माऊंटबेटन
● कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य की माँग कब की— 31 दिसंबर, 1929
● ‘क्रिप्स मिशन’ भारत कब आया— 1942
● सर्वप्रथम मुसलमानों के लिए पृथक राज्य का सुझाव किसने दिया— शायर इकबाल ने
● मोपला विद्रोह कब हुआ— 1921
● भारत और अफगानिस्तान के मध्य सीमा रेखा का निर्धारण किसके काल में हुआ— लॉर्ड लैंसडाऊन के काल में
● विश्व भारती की स्थापना कब व किसने की— 1912 में रवींद्र नाथ टैगोर ने
● भगत सिंह को फाँसी की सजा सुनाने वाला न्यायाधीश कौन था— जी. सी. हिल्टन
● ‘भवानी मंदिर’ नामक पुस्तक किसने लिखी— बरिन्द्र कुमार घोष ने
● ‘नया पोस्ट ऑफिस एक्ट’ कब पारित हुआ— 1854 में
● 1857 के संग्राम में भारत का बादशाह किसे घोषित किया गया— बहादुरशाह जफर को


 

Sunday, April 23, 2017

India go - how many wars between Pakistan


वर्ष 1947 में ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्र होने के बाद भारत से अलग कर पाकिस्तान बनाया गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की श्रृंखला को भारत– पाकिस्तान युद्ध का नाम दिया जाता है । सबसे हिंसक युद्ध 1947-48, 1965, 1971 और 1999 में हुए । जंग की जड़ें हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच दुश्मनी और शुरुआत में स्वराज्य रियासतों के स्वभाव में थीं । इसके अलावा, युद्ध के अन्य कई कारणों में सीमा विवाद, कश्मीर समस्या, जल विवाद और आतंकवाद के मुद्दे पर विवाद रहे हैं।


भारत– पाकिस्तान युद्धों के कारण और उनके प्रभाव इस प्रकार हैं–



1. भारत – पाकिस्तान युद्ध 1947- 48:




कारणः



– भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का केंद्र कश्मीर समस्या थी।



– वर्ष 1947 में जब भारत का विभाजन हुआ था, मुस्लिम बहुल कश्मीर के हिन्दू शासक महाराजा हरि सिंह ने स्वतंत्र कश्मीर राज्य का सपना देखा था। हालांकि सितंबर 1947 में जब कश्मीर के पश्चिमी हिस्से में मुसलमानों की हत्या की गई, तब राज्य में विभाजन के दंगे भड़क गए। इसकी वजह से राज्य की जनता ने महाराजा के खिलाफ विद्रोह कर दिया और खुद के आजाद कश्मीर सरकार की घोषणा कर दी।



– इस मौके को अवसर के तौर पर लेते हुए पाकिस्तान ने कश्मीर में पाकिस्तानी कबायली (tribal) सेनाओं को भेजा जो राज्य की राजधानी श्रीनगर से सिर्फ पंद्रह मील दूर थी ।



– इस घुसपैठ से चिंतित होकर महाराजा ने भारत से सहायता मांगी। हालांकि, भारत ने उन्हें भारत में विलय करने के संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने को कहा। महाराजा हरि सिंह ने उस पर हस्ताक्षर किए और नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ कश्मीर के नेता शेख अब्दुल्ला ने इस पर अनुमति दी, भारत ने जम्मू और कश्मीर का भारत में विलय को स्वीकारा । आखिरकार, भारत ने कश्मीर में अपनी सेना भेजी जबकि पाकिस्तान ने आजाद कश्मीर आंदोलन की सहायता के लिए सैन्य सहायता को भेजा।



प्रभावः



– भारत– पाकिस्तान युद्ध गतिरोध के साथ समाप्त हुआ क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नेहरू ने पाकिस्तान को जम्मू और कश्मीर से अपनी अनियमित सेना को वापस बुलाने हेतु कोशिश करने और उसे मजबूर करने के लिए नव निर्मित संयुक्त राष्ट्र संगठन के माध्यम से राजनयिक साधनों का उपयोग कर आदर्शवादी मार्ग अपनाया। यूएनएससी प्रस्ताव 39 और 47 भारत के पक्ष में नहीं थे और पाकिस्तान ने इन प्रस्तावों को मानने से इनकार कर दिया था।



– इसलिए, पाकिस्तान के नियंत्रण में भारत में जम्मू और कश्मीर का एक हिस्सा है जिसे "पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके)" कहते हैं और पाकिस्तान में भारतीय कश्मीर को "भारत अधिकृत कश्मीर" कहा जाता है।



यह समस्या दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दे में से एक रही है।



2. 1965 का भारत– पाकिस्तान युद्धः



1965 का भारत– पाकिस्तान युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच कई विवादों की वजह से हुआ था ।



कारणः



– भारत के विभाजन में नदी जल बंटवारे को लेकर भी विवाद हुआ था । लगभग सभी नदियों – सिंधु, चिनाब, सतलुज, ब्यास और रावी का पानी भारत से होकर गुजरता है। वर्ष 1948 में भारत ने इन नदियों के पानी को बंद कर दिया था।



– वर्ष 1960 में नेहरू और अयूब खान के बीच हुए सिंधु जल संधि द्वारा इस विवाद का अंत हुआ। इसके बाद पाकिस्तान झेलम, चेनाब और सिंधु नदी का पानी इस्तेमाल कर सकता था जबकि भारत सतलुज, ब्यास और रावी नदियों का।




Source: www.media.licdn.com



– इसके बाद सीमा आयोग ने सीमा विवाद को सुलझाने की कोशिश की। वर्ष 1965 में पाकिस्तान के कच्छ सीमा के पास हमला किया जिससे विवाद शुरु हो गया। भारत ने यह मामला संयुक्त राष्ट्र में उठाया। इसे भारत की कमजोरी समझते हुए पाकिस्तान ने कश्मीर में उपद्रव मचाने की कोशिश की। 5 अगस्त 1965 को पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर सेना को तैनात कर दिया था।




प्रभावः



– पाकिस्तान के जिब्राल्टर अभियान जिसे जम्मू और कश्मीर में भारत के शासन के खिलाफ अनियमित "जिहादी" बलों की घुसपैठ के लिए डिजाइन किया गया था, की वजह से युद्ध शुरु हुआ।



– संयुक्त राष्ट्र के निर्दिष्ट संघर्ष विराम के बाद युद्ध समाप्त हुआ और ताशकंद घोषणा को जारी किया गया।




नोटः ताशकंद घोषणापत्र पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान और भारत के प्रधानमंत्री शास्त्री ने सभी विवादों का द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से हल निकालने और शांति से जीवन जीने के प्रयास हेतु हस्ताक्षर किया था। इस समझौते पर10 जनवरी 1966 को हस्ताक्षर किया गया था।




हालांकि, युद्ध के समाप्त होने पर, कई पाकिस्तानी नागरिकों ने सेना के प्रदर्शन को सकारात्मक माना। 6 सितंबर का दिन पाकिस्तान में भारतीय सेना के खिलाफ लाहौर में सफल सुरक्षा की याद में रक्षा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।



ताशकंद घोषणा के बाद दोनों ही देशों का मोहभंग हो गया था और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जेड. ए. भुट्टो ने कहा था कि 'इस्लामिक संस्कृति' को नष्ट करने के लिए 'हिन्दू संस्कृति' को निर्धारित किया गया है। 



– कश्मीर विवाद का हल पर पाकिस्तान ने सख्त रवैया दिखाया।



– पाकिस्तान ने चीन को पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित (Gilgit) में सड़क का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी।



– विवाद गंगा के पानी के इस्तेमाल और फरक्का बांध के निर्माण को लेकर भी हुआ था।



– इन कारणों से 1971 में दोनों देशों के बीच आपसी संबंध सबसे नीचले स्तर पर पहुंच गए, जिसका नतीजा हुआ पूर्वी पाकिस्तान में बेहद अराजकता के बीच आपातकालीन गृहयुद्ध। इसलिए पाकिस्तान के साथ एक और युद्ध की शुरुआत होने को थी ।



3. वर्ष 1971 का भारत– पाकिस्तान युद्धः



कारणः



– विभाजन के बाद बंगाल का पूर्वी हिस्सा, पूर्वी पाकिस्तान के तौर पर, पाकिस्तान से जुड़ गया और पाकिस्तान के इन दो हिस्सों के बीच भारत की 1200 मीलों की सीमा पड़ती थी । इसके अलावा, पाकिस्तान की सैन्य सरकार ने पूर्वी पाकिस्तान पर अधिक ध्यान नहीं दिया और उन पर उर्दू भाषा को थोप दिया।



– संघर्ष की वजह पूर्व बंगाल के शेख मुजीबुर रहमान को प्रमुख न बनाया जाना रहा था। रहमान की पार्टी ने 1970 में हुए चुनावों में 300 सीटों में से 160 सीटें जीती थीं।



– पाकिस्तानी नेता जेड.ए. भुट्टो और राष्ट्रपति याहया खान ने पूर्व बंगाल को अधिकार देने से इनकार कर दिया था।



प्रभाव



– जब पाकिस्तान ने कश्मीर में भारतीय हवाईअड्डों पर हमला किया, तब भारत ने पूर्व और पश्चिम दोनों ही पाकिस्तान पर हमला बोल दिया।



– भारत ने पूर्वी हिस्से पर कब्जा कर लिया जिसे 6 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश नाम के नए देश के नाम से स्वतंत्र घोषित किया गया।



– दोनों ही देश संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए और 1972 में जेड.ए.भुट्टो पाकिस्तान के नेता के तौर पर उभरे औरमुजीबुर रहमान बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति बने। 



– बातचीत भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जेड.ए. भुट्टो के बीच हुई। परिणामस्वरूप जून 1972 में दोनों देशों के बीच शांति और व्यवस्था बहाली हेतु शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।






Source: 12th NCERT



शिमला समझौते के उद्देश्य हैं–




– भारत द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से विवादों और समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान तलाशेगा और न तो भारत और न ही पाकिस्तान मौजूदा परिस्थिति को एकतरफा बदलने की कोशिश करेंगे।




– दोनों ही देश एक दूसरे के खिलाफ सेना का प्रयोग नहीं करेंगे, न ही सीमा की अखंडता का उल्लंघन करेंगे और न ही एक दूसरे की राजनीतिक स्वतंत्रता में दखल देंगे।



नोटः 1971 की जंग 13 दिनों तक चली थी और इसे इतिहास के सबसे छोटे जंगों में से एक माना जाता है। इससे छोटी जंग अरबों और इस्राइलियों के बीच हुई थी जो सिर्फ छह दिनों तक चली थी।



4. वर्ष 1999 का भारत– पाकिस्तान युद्धः




Source: NCERT



कारणः



– जम्मू और कश्मीर के कारगिल जिले और नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के सैनिकों और कश्मीरी आतंकवादियों कीघुसपैठ इस युद्ध की वजह थी।



– लद्दाख की भारतीय सीमा को राज्य के उत्तरी इलाके से अलग करने वाले इस इलाके में घुसपैठ ने भारतीय सेना को चौंका दिया और कारगिल क्षेत्र से दुश्मनों को निकाल बाहर करने के लिए तत्काल ऑपरेशन विजय चलाया गया।



– राज्य के द्रास– कारगिल क्षेत्र की सबसे उंची चोटियों में से एक टाइगर हिल युद्ध के दौरान केंद्र बिन्दु बना था ।



– भारतीय वायु सेना ने अभियान में हिस्सा लिया और अंततः 60 से अधिक दिनों तक चले इस युद्ध में भारत ने टाइगर हिल पर अपना कब्जा जमाया और पाकिस्तानी सेना को उनकी सीमा में वापस भेज दिया।



प्रभावः



– दोनों देशों के बीच शांति और स्थिरता बनाए रखने एवं अपनी जनता की उन्नति एवं समृद्धि के लिए भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ 21 फरवरी 1999 को लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया।








GK Question and Answer in Hindi

1. ‘फूलों की घाटी’ किस राज्य में स्थित है ? उत्तर - उत्तराखंड
2. नेपाल का झंडा किस रूप में है ? उत्तर : दोहरे त्रिभुज के
3. भारत के रेहान व रिचा मिश्रा का नाम किस खेल से जुड़ा है ? उत्तर - तैराकी
4.‘माई बेस्ट गेम्स ऑफ चेस’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ? उत्तर - विश्वनाथन आनंद
5. आसफा पावेल का नाम किस खेल से है ? उत्तर - एथलेटिक्स
6. वाटर पोलो में एक पक्ष के खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है ? उत्तर - 7
7. एशियाई खेल का प्रारंभ,कब व कहां हुआ। उत्तर - 4 मार्च 1951 ई. को नई दिल्ली में
8. ‘तिब्बत की रीढ़’ किस श्रेणी को कहा जाता है ? उत्तर - काराकोरम श्रेणी
9. ‘समुद्रपुत्र’ के रूप में कौन सा केन्द्रशासित प्रदेश विख्यात है ? उत्तर - लक्षद्वीप
10. मानचित्र को छोटा व बड़ा करने वाले यंत्र को क्या कहा जाता है ? उत्तर - पेन्टोग्राफ
11. तारपिन का तेल किस पेड़ से मिलता है ? उत्तर - चीड़
12. भारत का सबसे बड़ा तेल शोधक कारखाना कहाँ स्थित है ? उत्तर - मथुरा
13. तमिलनाडु की प्रमुख पर्वत शिखर कौन- सी है ? उत्तर - दोदोबेटा
14. फुटबॉल खेल का जन्म कहां हुआ। उत्तर - इंग्लैंड
15. ‘कपाल कुण्डला’ पुस्तक के लेखक कौन थे ? उत्तर - बंकिम चन्द्र चटर्जी
16. ‘जन-गन- मन’ कब और कहाँ पर सर्वप्रथम गाया गया था ? उत्तर - 1911, कलकत्ता में
17. कौन सत्ती प्रथा के उन्मूलन के विरुद्ध थे ? उत्तर - राधाकांत देव
18. तमिलनाडु की संहिता की धारा-302 सम्बन्धित है ? उत्तर - हत्या
19. वॉलीबॉल का जन्म किस देश में माना जाता है। उत्तर - संयुक्त राज्य अमेरीका 1924 ई
20. भारत में प्रथम निजी विश्वविद्यालय का क्या नाम है ? उत्तर - AITU
21. भारतीय ओलम्पिक परिषद की स्थापना उत्तर - 1924
22. ओलम्पिक मशाल जलाने की प्रथा कब से शुरू हुई। उत्तर - 1928 ई. (एम्सटर्डम ओलम्पिक)
23. ओलम्पिक खेलों का टीवी पर विस्तृत प्रसारण कब से शुरू हुआ। उत्तर - 1960 ई. से
24. राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत कब से हुई। उत्तर - 1930
25. भारत ने पहली बार कब राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया। उत्तर - 1934 ई. (दूसरे,राष्ट्रमंडल खेल)
26. ‘गाँधी सदन’ कहाँ स्थित है ? उत्तर - नई दिल्ली
27. ताजमहल का निर्माण कब हुआ था ? उत्तर - 1653 में
28. संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय खेल है- उत्तर - बेसबाल


important gk, GK in Hindi

भारत की नदियों के बारे में जानकारी 
1.सिन्धु नदी

सिंधु नदी को इंडस नदी भी कहा जाता है। इस नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील से हुआ है। सिंधु नदी तिब्बत, भारत तथा पाकिस्तान में बहते हुए अरब सागर में मिल जाती है। सिंधु नदी की कुल लंबाई लगभग 2880 किमी है तथा यह भारत में 992 किमी लम्बी है। सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियों झेलम , चेनाब , रावी , व्यास एवं सतलज है ।
2.झेलम नदी

झेलम नदी का उद्गम कश्मीर घाटी की शेषनाग झील के निकट बेरनाग नामक स्थान से हुआ है। वूलर झील में मिलने के बाद यह पाकिस्तान में प्रवेश करती हैं तथा चेनाब नदी में मिल जाती है। झेलम नदी की की कुल लंबाई 724 किमी है एवं भारत में इसकी लंबाई 400 किमी है
3.व्यास नदी

इस नदी का उद्गम हिमालय के रोहतांग दर्रे के समीप व्यास कुण्ड से हुआ है । यह कुल लंबाई 470 किमी तय करते हुए पंजाब में सतलज नदी में मिल जाती है।
4.चेनाब नदी

चेनाब नदी हिमाचल प्रदेश के लाहौल के बारालाचा दर्रे से निकलती हैं। यह पीर पंजाल के समांतर बहते हुए किशतबार के निकट पीर पंजार में गहरा गार्ज बनाती है। भारत में चेनाब नदी की लंबाई 1180 किमी है। यह पाकिस्तान में जाकर सतलज नदी में मिल जाती है।
5.रावी नदी

रावी नदी हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे से निकलती है एवं पाकिस्तान के मुल्तान के समीप चेनाब नदी में मिल जाती है। इस नदी की लंबाई 720 किमी है।
6.सतलज नदी

सतलज नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील के निकट राक्षसताल से हुआ है। यह नदी अपने उद्गम स्थल से 1500 किमी दूरी तय करके पाकिस्तान में चेनाब नदी में मिल जाती है। भारत में सतलज नदी की लंबाई 1050 किमी है। प्रसिद्ध भाखड़ा - नागल बांध सतलज नदी पर ही बना है।
7.गंगा नदी

गंगा नदी का उद्गम उत्तराखण्ड के गोमुख हिमनद के निकट गंगोत्री ग्लेशियर से हुआ है। वास्तव में अलखनन्दा तथा भागीरथी नदी के देवप्रयाग मिलने पर यह गंगा नदी कहलाती है। इलाहाबाद के निकट गंगा से यमुना मिलती है जिसे संगम या प्रयाग कहा जाता है। गंगा नदी दक्षिण - पूर्व की ओर बहते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है जहां इसे पद्मा कहा जाता है। बांग्लादेश में समुद्र में मिलने से पहले ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है तो इसका नाम मेघना हो जाता है। गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किमी है तथा भारत मे इसकी लंबाई 2510 किमी है । गंगा नदी पश्चिम बंगाल मे विश्व प्रसिद्ध सुंदरवन का डेल्टा का निर्माण करती है। गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी यमुना, सोन, रामगंगा, घाघरा, कोसी, गंडक, इत्यादि हैं।
8.यमुना

यमुना नदी गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है । इस नदी का उद्गम उत्तराखण्ड के यमुनोत्री नामक ग्लेशियर से हुआ है जो बंदरपूछ पहाड़ी पर स्थित है। यमुना नदी के किनारे दिल्ली, मथुरा तथा आगरा जैसे बड़े शहर बसे हुए हैं। यह लगभग 1375 किमी का सफर तय करके इलाहाबाद के निकट प्रयाग में गंगा नदी में मिल जाती है। यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदियों में टोंस , चम्बल, बेतवा , केन , तथा काली सिंध आदि शामिल हैं। यमुना नदी को भारत की सबसे अधिक प्रदूषित नदी माना जाता है ।
9.चम्बल

चम्बल नदी मध्यप्रदेश के इन्दौर जिले मे स्थित महू के निकट जानापाओ पहाड़ी से निकलती है। यह नदी मध्यप्रदेश राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश के इटावा जिले मे यमुना नदी में मिल जाती है। चम्बल नदी की लंबाई लगभग 950 किमी है। यह नदी बीहड़ों ( गड्ढे) का निर्माण करती है।
10.घाघरा

इस नदी का उद्गम मापचाचुंग ग्लेशियर से हुआ है जो तिब्बत के पठार मे स्थित हैं। यह नेपाल के मध्य से बहती है। हिमालय तथा शिवालिक श्रेणियों को पार करते समय यह राशिपानी नामक स्थान पर गहरी संक्रीर्ण घाटी का निर्माण करती है। घाघरा नदी बिहार मे छपारा के पास गंगा नदी मे मिल जाती है। इस नदी की लंबाई लगभग 1200 किमी है।
11.गोमती

गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इसी नदी के किनारे बसा हुआ है। यह गाजीपुर के निकट गंगा नदी मे मिल जाती है
12.गण्डक

इस नदी का उद्गम नेपाल, तिब्बत की सीमावर्ती पर्वत श्रंखलाओ से हुआ है। नेपाल में इस नदी को शालीग्रमी तथा नारायणी नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश तथा बिहार की सीमा मे बहते हुए यह नदी पटना के पास गंगा नदी में मिल जाती है। गण्डक नदी की लंबाई लगभग 425 किमी है।
13.कोसी

कोसी नदी का उद्गम प्रारंभिक रुप में सात धाराओ से हुआ जो नेपाल, हिमालय तथा कंचनजंगा पर्वत से निकलती है। इन धाराओ मे सबसे बड़ी धारा का नाम अरुण है जो माउंट एवरेस्ट के पास से निकलती है। बिहार के मैदानी भागों मे बहते हुए यह नदी भागलपुर जिले मे गंगा नदी मे मिल जाती है। कोसी नदी की लंबाई लगभग 750 किमी है। कोसी नदी अपने मार्ग परिवर्तन एवं भयंकर बाढ़ के लिए कुख्यात है।